# News Bulletin Live > Top Uttarakhand News Portal ## Posts - [देहरादून में नशा मुक्त भारत अभियान-2026 का समापन, विद्यार्थियों को किया जागरूक; निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित](https://newsbulletinlive.com/drug-free-india-campaign-2026-concludes-in-dehradun-students-are-made-aware-essay-competition-winners-honored/): देहरादून, 23 अक्टूबर 2026। राजकीय इंटर कॉलेज, पटेल नगर में नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल के तहत आयोजित किया गया। इसमें माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सेमल्टी मुख्य अतिथि … - [हरिद्वार में दो बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में रोती मिली सात दिन की नवजात](https://newsbulletinlive.com/two-abandoned-baby-girls-were-found-in-haridwar-a-seven-day-old-newborn-was-discovered-crying-in-a-pile-of-trash/): हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में दो मासूम बच्चियों के लावारिस हालत में मिलने से इलाके में चिंता का माहौल है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में करीब सात दिन की नवजात बच्ची मिली, जबकि नगर कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के नजदीक लगभग एक साल की बच्ची अकेली पाई गई। दोनों बच्चियों को पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब उनके परिजनों का पता लगाने और घटनाओं की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। कूड़े के ढेर से सुनाई दी रोने की आवाज पहली घटना भगत सिंह … - [देहरादून में 25 अक्टूबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महाकुंभ, 40 देशों के हिंदी प्रेमी होंगे शामिल](https://newsbulletinlive.com/an-international-literary-mega-event-will-be-held-in-dehradun-starting-october-25-with-hindi-enthusiasts-from-40-countries-set-to-participate/): देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साहित्य, संस्कृति और भारतीय भाषाओं को समर्पित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। थानो स्थित लेखक गांव में 25 से 29 अक्टूबर तक होने वाले ‘लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026’ में 40 देशों के हिंदी प्रेमियों और विदेशी विद्यार्थियों की भागीदारी प्रस्तावित है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकार वार्ता में आयोजन की घोषणा की। महोत्सव की मुख्य थीम ‘भारतीय भाषाएं एवं संयुक्त राष्ट्र में हिंदी’ रखी गई है। कार्यक्रम में हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने की संभावनाओं, विदेशों में हिंदी शिक्षण और भारतीय … - [श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया](https://newsbulletinlive.com/industrialist-and-philanthropist-sushil-kanodia-arrived-at-shri-badrinath-dham-with-his-family-for-a-pilgrimage/): दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी दानीदाता राधाकृष्ण कानौड़िया जी के सुपुत्र सुशील कानौड़िया जी ने गुरुवार को सपरिवार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने गुरुवार को भगवान बदरीविशाल की शयन आरती तथा शुक्रवार को महाभिषेक पूजा में सपरिवार प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बदरीविशाल, माता लक्ष्मी जी एवं श्री घंटाकर्ण जी को ध्वज अर्पित किया तथा मंदिर की सेवा के लिए संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा का संकल्प व्यक्त किया। मंदिर प्रभारी अधिकारी एवं प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल ने धाम पहुंचने पर सुशील कनौड़िया तथा … - [अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट को लेकर CBI कोर्ट पहुंचे उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1/): अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित VIP के नाम वाले ऑडियो को लेकर शुक्रवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर देहरादून स्थित CBI कोर्ट पहुंचे। दोनों ने नार्को टेस्ट के लिए तैयार होने की बात कही है। इस मामले में CBI की ओर से दोनों को नोटिस जारी किया गया था। अदालत में उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। उर्मिला सहारनपुर से देहरादून पहुंची थीं। बताया गया कि सहारनपुर के SSP की ओर से उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर एक गनर उपलब्ध कराया गया था। वह भाजपा का झंडा लगी उत्तर प्रदेश … - [छात्रा ने स्कूल डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, शिकायत की कॉपी न देने का भी दावा](https://newsbulletinlive.com/student-levels-serious-allegations-against-school-director-also-claims-she-was-not-provided-with-a-copy-of-the-complaint/): छात्रा का आरोप है कि मामले को लेकर स्कूल के डायरेक्टर ने उससे बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। छात्रा के मुताबिक, डायरेक्टर ने उससे पूछा कि क्या उसके पिता उसे नहीं छूते और एक बुजुर्ग शिक्षक पर झूठा आरोप लगाने की बात कही। छात्रा का दावा है कि डायरेक्टर ने उसकी शक्ल देखकर ही झूठ बोलने की बात कही। आरोप है कि शिक्षक द्वारा छूने के तरीके को समझाने के लिए उसे डायरेक्टर को छूकर दिखाने के लिए भी कहा गया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे यह कहकर डराया गया कि इस मामले में कोई … - [देहरादून में महिला जज के साथ अभद्रता, धमकी और छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/): देहरादून में महिला जज के साथ अभद्रता, धमकी और छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला जज ने थाना डालनवाला में शिकायत दी है। “महिला जज ने एक रैपिडो ड्राइवर पर तय किराए से दोगुने पैसे मांगने, सुनसान और अंधेरे रास्ते पर ले जाने, धमकाने और गलत इरादे से व्यवहार करने का आरोप लगाया है।” - [एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई](https://newsbulletinlive.com/mdda-strikes-hard-against-illegal-constructions-seals-properties-at-six-locations/): मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। आवासीय कॉलोनियों में बिना अनुमति व्यावसायिक भवन बनाने और स्वीकृत मानचित्र के बिना निर्माण करने के मामलों में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। इस अभियान के तहत हरभजवाला, मेहुवाला माफी, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड स्थित निर्माणों को सील किया गया। एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्यों में निर्धारित नियमों और स्वीकृति की … - [उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ शुरू, बदरीनाथ से गणेश गोदियाल तो देहरादून में प्रीतम सिंह ने संभाली कमान](https://newsbulletinlive.com/congresss-nyay-yatra-begins-in-uttarakhand-ganesh-godiyal-takes-charge-in-badrinath-while-pritam-singh-leads-in-dehradun/): देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस ने ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच पहुंचेगी। यात्रा का आगाज तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों बदरीनाथ धाम, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर और अल्मोड़ा के गोल्ज्यू देवता चितई मंदिर से किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अभियान की कमान संभाली। बदरीनाथ से गणेश गोदियाल ने किया आगाज चमोली स्थित बदरीनाथ धाम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में न्याय यात्रा शुरू हुई। इस … - [दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की पहल, मीका सिंह और दलेर से करेंगे बात; बोले- कलाकारों का सम्मान जरूरी](https://newsbulletinlive.com/cm-dhami-takes-initiative-regarding-the-daler-mehndi-controversy-to-speak-with-mika-singh-and-daler-stating-that-respecting-artists-is-essential/): देहरादून: उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही है। सीएम ने कहा कि वह दलेर मेहंदी और उनके भाई मीका सिंह से बातचीत करेंगे। उन्होंने लोगों से विवाद को आगे नहीं बढ़ाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उस समय जनता का दबाव रहा होगा, जिसके चलते ऐसी स्थिति बनी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट … - [दूरस्थ गांवों से सिविल सेवा तक का सफर, दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान](https://newsbulletinlive.com/from-remote-villages-to-the-civil-services-a-journey-that-has-given-new-wings-to-the-dreams-of-students-with-disabilities/): पहाड़ के दुर्गम गांवों में बैठकर प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अब भौगोलिक दूरी और संसाधनों की कमी राह का रोड़ा नहीं बन रही है। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन और निःशुल्क कोचिंग की सुविधा ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। राजधानी देहरादून में संचालित सिविल सेवा कोचिंग केंद्र के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांग अभ्यर्थी भी आईएएस और पीसीएस बनने की तैयारी कर रहे हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से एक मंच पर जोड़ने वाली यह पहल शिक्षा के क्षेत्र … - [सचिवालय की महिला अधिकारी को फेसबुक पर किया परेशान, ब्लॉक करने पर करने लगा कॉल; नशे में दफ्तर पहुंचकर दी धमकी](https://newsbulletinlive.com/harassed-a-female-official-from-the-secretariat-on-facebook-when-blocked-he-started-making-phone-calls-then-arrived-at-the-office-while-intoxicated-and-issued-threats/): देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक महिला अधिकारी को कथित तौर पर सोशल मीडिया और फोन के जरिए परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप सहकारिता विभाग में तैनात एक उपनल कर्मचारी पर लगा है। महिला अधिकारी का कहना है कि फेसबुक पर ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी उन्हें बार-बार फोन करने लगा। इतना ही नहीं, 16 अक्टूबर को वह कथित तौर पर नशे की हालत में उनके कार्यालय पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अधिकारी आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग … - [उत्तराखंड में तैयार हुआ धार्मिक शिक्षा का नया पाठ्यक्रम, राष्ट्रवाद से भारतीय इतिहास तक होंगे विषय; जानें पूरी योजना](https://newsbulletinlive.com/new-religious-education-curriculum-developed-in-uttarakhand-subjects-to-range-from-nationalism-to-indian-history-learn-about-the-full-plan/): देहरादून: उत्तराखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए धार्मिक शिक्षा का नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें धार्मिक मान्यताओं के साथ भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रवाद से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया है। कक्षा 1 से 8 तक का पाठ्यक्रम पहले तैयार किया जा चुका है, जबकि अब कक्षा 9 से 12 तक के लिए भी प्रारूप तैयार कर लिया गया है। हालांकि, इसे लागू करने से पहले शिक्षा विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है। धार्मिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति की जानकारी प्रस्तावित पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को धर्म और धार्मिक परंपराओं की जानकारी देने के साथ … - [मोदी-टस्क वार्ता: भारत-पोलैंड व्यापार को 10 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग पर भी जोर](https://newsbulletinlive.com/modi-tusk-talks-plans-to-boost-india-poland-trade-to-10-billion-focus-also-on-cooperation-in-defence-and-space-sectors/): नई दिल्ली: भारत और पोलैंड अपने आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने 22 अक्टूबर को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार को मौजूदा करीब 6 अरब डॉलर से बढ़ाकर 10 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। व्यापार के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, उभरती तकनीक और निवेश इस यात्रा के प्रमुख मुद्दे हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए कारोबारी साझेदारी पर जोर भारत और पोलैंड के बीच आर्थिक सहयोग … - [धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, 3000 करोड़ के अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा](https://newsbulletinlive.com/crucial-meeting-of-the-dhami-cabinet-today-several-proposals-including-a-supplementary-budget-of-%e2%82%b93000-crore-will-be-discussed/): देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 22 अक्टूबर को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। सचिवालय में दोपहर 3:30 बजे से होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों के साथ कई अहम विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में करीब 3,000 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य और खेल विभाग से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। अनुपूरक बजट पर रहेगी खास नजर उत्तराखंड विधानसभा का आगामी सत्र 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण … - [देहरादून में सरकारी बोलेरो का तांडव, 7 वाहनों को मारी टक्कर; चार लोग मौके से फरार](https://newsbulletinlive.com/government-bolero-goes-on-a-rampage-in-dehradun-rams-into-7-vehicles-four-individuals-flee-the-scene/): देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात एक सरकारी विभाग से जुड़ी बोलेरो ने चंदन नगर क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े सात दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच स्कूटी और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक युवक को चोट आई। घटना के बाद बोलेरो में सवार चालक समेत चार लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने वाहन सवारों पर नशे में होने का आरोप लगाया है। टक्कर से क्षतिग्रस्त हुईं पांच स्कूटी और दो बाइक जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात चंदन नगर इलाके में सड़क किनारे … - [उत्तराखंड MBBS दाखिला मामला: 770 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की मांग, गृह सचिव को सौंपा पत्र](https://newsbulletinlive.com/uttarakhand-mbbs-admission-case-demand-raised-for-verification-of-certificates-of-770-candidates-letter-submitted-to-home-secretary/): देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG के तहत MBBS दाखिलों में कथित फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद जांच तेज करने की मांग उठी है। नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णकांत ने गृह सचिव शैलेश बगोली को पत्र सौंपकर करीब 770 संदिग्ध अभ्यर्थियों के मूल निवास और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है। ट्रस्ट का दावा है कि इन अभ्यर्थियों के उत्तराखंड का मूल निवासी होने और राज्य कोटे के तहत MBBS सीट पाने की पात्रता पर संदेह है। कुछ अभ्यर्थियों की स्कूली शिक्षा तमिलनाडु, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत अन्य … - [गैरसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र पर प्रीतम सिंह ने उठाए सवाल, सरकार की मंशा पर जताई चिंता](https://newsbulletinlive.com/pritam-singh-raises-questions-regarding-the-two-day-assembly-session-in-gairsain-expresses-concern-over-the-governments-intentions/): देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का आगामी सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होना प्रस्तावित है। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए 24 अक्टूबर को देहरादून में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है। इस फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समिति के सदस्य प्रीतम सिंह ने सवाल उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार एक ओर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में स्थापित करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर विधानसभा सत्र से जुड़ी अहम बैठक देहरादून … - [उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता और पीछा करने का आरोप, कर्मचारियों ने आरोपी को पीटा, मुकदमा दर्ज।](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/): उत्तराखंड सचिवालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला अनुभाग अधिकारी ने सहकारिता विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंकज सिंह पर लगातार परेशान करने, बार-बार फोन करने, पीछा करने और कार्यालय पहुंचकर अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी की शिकायत के बाद सचिवालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी कर्मचारी को उप सचिव के कार्यालय से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, बुधवार को सचिवालय परिसर के एटीएम चौक पर कर्मचारियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। मामले में शहर … - [उत्तराखंड संस्कृति विभाग के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, प्रदेश के छह कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार](https://newsbulletinlive.com/uttarakhand-culture-departments-efforts-gain-national-recognition-six-artists-from-the-state-receive-the-ustad-bismillah-khan-yuva-puraskar/): उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और कला परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। वर्ष 2024 और 2025 के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से प्रदेश के छह कलाकारों को सम्मानित किया गया है। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की लोककलाओं के संरक्षण, कलाकारों को प्रोत्साहन और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए संस्कृति विभाग निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश की सांस्कृतिक … - [एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा](https://newsbulletinlive.com/major-action-by-mdda-properties-sealed-at-five-locations-crackdown-launched-against-illegal-businesses-in-residential-colonies/): राजधानी देहरादून में आवासीय कॉलोनियों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और भवन निर्माण के नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपना लिया है। आवासीय परिसरों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बदलने, बिना स्वीकृत मानचित्र के दुकानें बनाने और स्वीकृत नक्शे से इतर निर्माण करने वालों पर अब सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए पांच मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से उन भवन स्वामियों और संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है, … - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0/):   डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें विद्यार्थी: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: मुख्यमंत्री पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित द टॉसब्रिज स्कूल में आयोजित संस्कार दिवस एवं स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित … - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया](https://newsbulletinlive.com/chief-minister-shri-pushkar-singh-dhami-explained-the-importance-of-values-discipline-and-life-principles-to-the-students-during-the-sanskar-diwas-values-day-celebration-at-t/): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित द टॉसब्रिज स्कूल में आयोजित संस्कार दिवस एवं स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कार दिवस केवल विद्यालय की स्थापना का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक रूप से सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना भी है। ज्ञान व्यक्ति को आगे … - [ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू](https://newsbulletinlive.com/dehradun-district-administration-launches-a-unique-initiative-ratri-chaupal-nighttime-community-gathering-for-the-prompt-resolution-of-villagers-problems/): क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश - [टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आजमगढ़ की 22 वर्षीय बबिता हिरासत में, पुलिस जुटा रही जानकारी](https://newsbulletinlive.com/22-year-old-babita-from-azamgarh-in-custody-in-connection-with-the-attack-on-tiger-shroff-police-are-gathering-information/): आजमगढ़: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए कथित हमले के मामले में आजमगढ़ की 22 वर्षीय बबिता को दिल्ली से हिरासत में लिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पुलिस महिला की पृष्ठभूमि, पुराने कार्यस्थल और उसके संपर्कों से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है। हालांकि, मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जानकारी एकत्र की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आजमगढ़ पुलिस संबंधित … - [कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हादसा: भदालीखाल के पास खाई में गिरी बस, 30 यात्री थे सवार](https://newsbulletinlive.com/accident-on-kotdwar-pauri-highway-bus-falls-into-a-gorge-near-bhadalikhal-30-passengers-were-on-board/): पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बस बुधवार को भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। बस के एक पेड़ से टकराकर रुकने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, जीएमओयू की हिमगिरी बस बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। बस को कोटद्वार निवासी अशोक ममगाईं चला … - [अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर, मुकेश अंबानी से होगी अहम बैठक](https://newsbulletinlive.com/us-secretary-of-state-marco-rubio-has-arrived-in-jamnagar-a-key-meeting-with-mukesh-ambani-is-set-to-take-place/): जामनगर: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बुधवार को गुजरात के जामनगर पहुंचे। यहां वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशाल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे और कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में वेनेजुएला के कच्चे तेल, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी सहयोग पर बातचीत होने की संभावना है। रुबियो की 20 से 22 अक्टूबर तक प्रस्तावित भारत यात्रा को दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी जामनगर यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की … - [दशहरे मेले के बाद परेड ग्राउंड में जिला प्रशासन और नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान](https://newsbulletinlive.com/following-the-dussehra-fair-the-district-administration-and-the-municipal-corporation-conducted-a-cleanliness-drive-at-the-parade-ground/): दशहरा मेले के उपरांत परेड ग्राउंड, देहरादून में आज जिलाधिकारी, देहरादून की अध्यक्षता में पोस्ट-दशहरा स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य दशहरा मेले के बाद परिसर में एकत्रित कूड़े का समुचित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस स्वच्छता अभियान में नगर निगम देहरादून, जिला प्रशासन, वेस्ट वॉरियर्स संस्था तथा एनसीसी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में लगभग 300 लोगों ने भाग लेते हुए श्रमदान किया और परेड ग्राउंड परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान दशहरा मेले के उपरांत एकत्रित … - [23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी गढ़वाली फिल्म ‘घस्यारी’, पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष और साहस की कहानी आएगी सामने](https://newsbulletinlive.com/the-garhwali-film-ghasyari-will-be-released-in-cinemas-on-october-23-bringing-to-light-a-story-about-the-struggles-and-courage-of-women-from-the-hills/): देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ी महिलाओं के कठिन जीवन, संघर्ष और अदम्य साहस को पर्दे पर उतारने वाली गढ़वाली फीचर फिल्म ‘घस्यारी’ 23 अक्टूबर 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों ने फिल्म की कहानी और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। मां शक्ति पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की निर्मात्री परिणीता बडोनी हैं, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी सुनील बडोनी ने संभाली है। सुनील बडोनी इससे पहले चर्चित फिल्म ‘कारा एक प्रथा’ … - [उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या](https://newsbulletinlive.com/char-dham-yatra-in-uttarakhand-sets-a-new-record-number-of-pilgrims-crosses-6-million/): देहरादून: उत्तराखंड में इस साल की चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इस बार चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है। इसे यात्रा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है। इस वर्ष 19 अप्रैल को चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। मानसून के दौरान भी यात्रा का संचालन जारी रहने से श्रद्धालुओं को धामों के दर्शन का अवसर मिला। केदारनाथ, … - [हरिद्वार में 18 दिन तक हरकी पैड़ी पर नहीं मिलेगा गंगा जल, गंगनहर बंद होने से श्रद्धालुओं और किसानों की बढ़ेगी परेशानी](https://newsbulletinlive.com/ganga-water-will-not-be-available-at-har-ki-pauri-in-haridwar-for-18-days-the-closure-of-the-ganga-canal-is-set-to-increase-difficulties-for-both-devotees-and-farmers/): हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को अगले 18 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऊपरी गंगनहर की वार्षिक मरम्मत के चलते नहर को मंगलवार मध्यरात्रि से बंद कर दिया गया है। इसके कारण हरकी पैड़ी पर गंगा जल की आपूर्ति प्रभावित होगी। जानकारी के अनुसार, सात नवंबर की मध्यरात्रि में गंगनहर दोबारा चालू किए जाने की योजना है। हरकी पैड़ी हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गंगाजल की आपूर्ति रुकने से श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है। … - [उत्तराखंड के 206 मदरसों में बदलेगी छुट्टी की व्यवस्था, अब शुक्रवार को नहीं रहेगा साप्ताहिक अवकाश](https://newsbulletinlive.com/holiday-arrangements-in-206-madrasas-in-uttarakhand-will-be-changed-friday-will-no-longer-be-the-weekly-holiday/): देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अब इन मदरसों में शुक्रवार के बजाय अन्य विद्यालयों की तरह निर्धारित साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था लागू होगी। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था प्रदेश के 206 मदरसों पर लागू होगी। प्राधिकरण के अनुसार, शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले संस्थानों को निर्धारित शैक्षिक नियमों और मानकों का पालन करना होगा। यह बदलाव उन मदरसों पर भी लागू होगा, … - [उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से शुरू, बदरीनाथ और गोल्ज्यू मंदिर से होगा आगाज](https://newsbulletinlive.com/congresss-nyay-yatra-begins-in-uttarakhand-today-it-will-commence-from-the-badrinath-and-golju-temples/): देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के खिलाफ जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज से न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। 22 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जनता के बीच पहुंचकर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। यात्रा की शुरुआत चमोली जिले के बदरीनाथ धाम और अल्मोड़ा स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार, न्याय यात्रा के जरिए राज्य सरकार की नीतियों और जनता से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता … - [उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम धामी ने थानों का बजट बढ़ाकर 8 करोड़ करने का किया ऐलान](https://newsbulletinlive.com/recruitment-for-1600-posts-in-the-uttarakhand-police-will-take-place-soon-cm-dhami-has-announced-an-increase-in-the-budget-for-police-stations-to-%e2%82%b98-crore/): देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग में खाली पदों को भरने, थानों के बजट में बढ़ोतरी करने और पुलिसकर्मियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े फैसलों की जानकारी दी। पुलिस विभाग में 1600 पदों पर भर्ती की तैयारी मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के विभिन्न विंग में रिक्त पड़े 1600 पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। इस कदम से … - [23 अक्टूबर से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार](https://newsbulletinlive.com/weather-in-uttarakhand-to-change-from-october-23-rain-expected-in-several-districts-with-snowfall-likely-in-high-altitude-areas/): देहरादून: उत्तराखंड में अक्टूबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। 23 अक्टूबर को इन जिलों में बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद गुरुवार 23 अक्टूबर से … - [चन्द्रा गढ़वाली फीचर फिल्म पोस्टर टीजर लोकार्पण समारोह](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d/): देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकभाषा, लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से KPG Films Production के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘चन्द्रा’ अपनी सशक्त कलाकार टीम, अनुभवी निर्देशन दल, मधुर संगीत और कुशल तकनीकी टीम के साथ तैयार की गई है। फिल्म का निर्देशन उत्तराखण्ड फिल्म जगत में लंबे समय से सक्रिय फिल्म निर्देशक कांता प्रसाद ने किया है। फिल्म में उत्तराखण्ड के कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अभिनय एवं मुख्य कलाकार फिल्म ‘चन्द्रा’ में मिनी उनियाल, सुनील सिंह, अनुज हीत, प्रताप सिंह, अनुष्का पवार, सुशील पुरोहित, अंकित रौथाण, हर्ष खत्री, … - [देहरादून में फेल हुए रिमोट और सेंसर, मशक्कत के बाद जला 181 फीट ऊंचा रावण](https://newsbulletinlive.com/remote-and-sensors-fail-in-dehradun-181-foot-tall-ravana-effigy-ignited-only-after-much-effort/): देहरादून: राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित दशहरा उत्सव में इस बार 181 फीट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, रावण दहन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुतले को जलाने के लिए लगाए गए रिमोट और सेंसर ने ऐन वक्त पर काम नहीं किया। इसके बाद काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार मैन्युअल तरीके से रावण का दहन किया गया। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहली बार 181 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया गया था। इसके अलावा 70-70 फीट … - [गैरसैंण में सड़क पेचवर्क पर उठे सवाल, बाइक हादसे में दो युवक घायल](https://newsbulletinlive.com/questions-raised-over-road-patchwork-in-gairsain-two-youths-injured-in-a-bike-accident/): गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद बढ़ गया है। सड़क पर किए जा रहे पेचवर्क को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। इसी बीच बीती रात सड़क पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य … - [16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पंच पूजाओं का कार्यक्रम जारी](https://newsbulletinlive.com/doors-of-badrinath-dham-to-close-at-937-pm-on-november-16-schedule-for-panch-puja-five-day-ritual-released/): चमोली: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान बताया गया कि भगवान बदरी विशाल के कपाट 16 नवंबर 2026 को रात 9 बजकर 37 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहितों के साथ मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी और धर्माधिकारी मौजूद रहे। विशेष भोग और पंचांग गणना के बाद कपाट बंद … - [भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू, निर्यातकों को फायदा और किसानों के हितों की सुरक्षा पर जोर](https://newsbulletinlive.com/india-new-zealand-free-trade-agreement-comes-into-effect-focus-on-benefits-for-exporters-and-safeguarding-the-interests-of-farmers/): नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। दी गई जानकारी के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना, भारतीय उत्पादों के लिए विदेशी बाजारों तक पहुंच आसान करना और निवेश के नए अवसर पैदा करना है। इससे कपड़ा, चमड़ा, दवा, रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों के निर्यातकों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने समझौते को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताया। सरकार का लक्ष्य व्यापारिक बाधाओं को कम करके भारतीय कंपनियों, छोटे उद्योगों … - [एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अमेरिकी बच्चों को देंगे SpaceX के शेयर, ट्रंप ने की तारीफ](https://newsbulletinlive.com/elon-musks-big-announcement-he-will-give-spacex-shares-to-american-children-trump-praises-the-move/): वॉशिंगटन: दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर उपहार में देने की योजना बना रहे हैं। इस घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी सराहना करते हुए इसे बच्चों के आर्थिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस पहल की जानकारी दी। उनके कथित ऐलान के मुताबिक, यह योजना बच्चों को भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने … - [मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन](https://newsbulletinlive.com/the-chief-minister-performed-a-havan-and-kanya-pujan-on-mahanavami-during-sharadiya-navratri/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और … - [मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में आग, तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल](https://newsbulletinlive.com/fire-in-a-13-storey-building-in-mumbais-kurla-nine-people-including-three-children-injured/): मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कोहिनूर एचडीआईएल की 13 मंजिला इमारत के बिजली के डक्ट में लगी आग के कारण तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:53 बजे कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर पांच में लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग … - [क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का प्रतिबंध, महज 255 यूरो जुर्माना; नहीं छूटेगा कोई मैच!](https://newsbulletinlive.com/30-day-ban-for-cristiano-ronaldo-a-fine-of-just-255-euros-he-wont-miss-any-matches/): पुर्तगाल: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (PFF) ने राष्ट्रीय टीम के अनुशासन से जुड़े मामले में उन पर 30 दिन का प्रतिबंध और 255 यूरो का जुर्माना लगाया है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 27 हजार रुपये बैठती है। हालांकि, प्रतिबंध की समयसीमा ऐसी है कि रोनाल्डो को पुर्तगाल का कोई मुकाबला गंवाना नहीं पड़ेगा। महासंघ की अनुशासनात्मक परिषद के मुताबिक, रोनाल्डो को टीम कैंप छोड़ने के मामले में अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया गया है कि प्रतिबंध 30 … - [मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: उग्रवादियों की गोलीबारी में तीन मैतेई ग्रामीणों की मौत, सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन](https://newsbulletinlive.com/violence-flares-up-again-in-manipur-three-meitei-villagers-killed-in-firing-by-militants-protests-held-outside-cms-residence/): इंफाल: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। इंफाल ईस्ट जिले के सागोलमांग क्षेत्र की सुनुरोक पहाड़ियों में सोमवार को अज्ञात उग्रवादियों की गोलीबारी में तीन मैतेई ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद राज्य में तनाव बढ़ गया। आक्रोशित लोग शवों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) लहरी दोरजी ल्हाटू के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे 14 ग्रामीणों के समूह पर हमला किया … - [टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार तीनों आरोपी मुंबई रवाना, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस](https://newsbulletinlive.com/tiger-shroff-firing-case-three-accused-arrested-from-kota-taken-to-mumbai-police-provided-security-during-the-transit/): कोटा: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाया गया। मुंबई पुलिस की टीम सुबह करीब 10:30 बजे आरोपियों को लेकर कोटा से रवाना हुई। इस दौरान कोटा पुलिस का काफिला भी उनके साथ रहा और शहर की सीमा तक सुरक्षा मुहैया कराई गई। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। सोमवार को मुंबई पुलिस की टीम ने कोटा पुलिस की मदद से ट्रेन में सफर … - [केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों की लीद से बने 25 टन बायो फ्यूल पेलेट्स, अब बढ़ेगा उत्पादन](https://newsbulletinlive.com/25-tonnes-of-biofuel-pellets-produced-from-horse-and-mule-dung-in-kedarnath-production-set-to-increase/): केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने और वैकल्पिक ईंधन तैयार करने की दिशा में पर्यटन विभाग की पहल को शुरुआती सफलता मिली है। घोड़े-खच्चरों की लीद और चीड़ के पिरूल से बायो फ्यूल पेलेट्स बनाने के पहले चरण में करीब 25 टन सामग्री की प्रोसेसिंग की गई है। अब परियोजना को बड़े स्तर पर संचालित करने की तैयारी है। तैयार पेलेट्स को स्थानीय व्यापारियों तक पहुंचाया जा रहा है। परियोजना के तहत सोनप्रयाग में बायो फ्यूल पेलेट्स बनाने के लिए मशीनरी स्थापित की गई है। यहां घोड़े-खच्चरों की लीद को चीड़ के पिरूल के साथ मिलाकर उपयोगी ईंधन तैयार किया … - [भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, 11 नवंबर को सुबह 10:28 बजे तय हुआ मुहूर्त](https://newsbulletinlive.com/the-portals-of-yamunotri-dham-will-close-on-bhai-dooj-the-auspicious-time-has-been-set-for-1028-am-on-november-11/): उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिया गया है। विजयदशमी के अवसर पर मंदिर समिति और पुरोहित समाज की बैठक में पंचांग एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार यह निर्णय लिया गया। इसके तहत 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर विधि-विधान के साथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। कपाट बंद करने के लिए अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न का मुहूर्त तय किया गया है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया … - [रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी के सामने मंत्री के बयान दर्ज, साहू के ठिकानों से साक्ष्य जुटाने की तैयारी](https://newsbulletinlive.com/rekha-arya-case-ministers-statement-recorded-before-the-sit-preparations-underway-to-gather-evidence-from-sahus-premises/): देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले में जांच तेज हो गई है। एसपी ग्रामीण जया बलूनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार देर शाम मंत्री के बयान दर्ज किए। जांच टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी अपने कब्जे में लिया है। अब इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंत्री ने एसआईटी को दिए बयान में गिरधारी लाल साहू से जुड़े कई ऐसे ठिकानों का उल्लेख किया है, जहां से मामले से संबंधित दस्तावेज और अन्य … - [देहरादून में 181 फीट के रावण का होगा दहन, दशहरे पर परेड ग्राउंड जीरो जोन घोषित](https://newsbulletinlive.com/181-foot-tall-effigy-of-ravana-to-be-burnt-in-dehradun-parade-ground-declared-a-zero-zone-for-dussehra/): देहरादून: राजधानी देहरादून में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परेड ग्राउंड में 20 अक्टूबर को बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 79वां दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस बार 181 फीट ऊंचे रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहेगा। रावण का दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा और यातायात नियंत्रित करने के लिए 11 स्थानों पर बैरियर लगाए … - [गोपेश्वर पहुंची भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली, छह महीने तक गोपीनाथ मंदिर में होंगे दर्शन](https://newsbulletinlive.com/the-ceremonial-palanquin-of-lord-rudranath-has-arrived-in-gopeshwar-the-deity-will-be-available-for-darshan-at-the-gopinath-temple-for-the-next-six-months/): चमोली: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली सोमवार, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंच गई। डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों और शंखध्वनि के बीच भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डोली के मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में … - [चकराता में i20 कार अनियंत्रित होकर पुरोड़ी में गिरी, दो लोग घायल; एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रे](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-i20-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf/): आज दिनाँक 20-10-26 को डिग्री कॉलेज रोड पर एक वाहन No DL 12CJ 3818 I20 सफेद रंग पुरोडी में गिरने की सूचना पर मै वरिष्ठ उप निरीक्षक मय फोर्स Ad SI विनय भट्ट ओर आरक्षी सुधीर कुमार के मौके पर पंहुचे तो गाड़ी में दो व्यक्ति थे जिसमें एक के सिर में ज्यादा चोट होने ओर दूसरे को नॉर्मल चोट होने पर 108 में राजकीय चिकित्सालय चकराता भेजा गया जंहा पर फर्स्ट एड के बाद सीरियस होने पर हायर सेंटर भेजा जा रहा है । घायल व्यक्तियों के नाम पता – गम्भीर घायल मानस मोहन पुत्र धीरेन्द्र निवासी वार्ड नं 12 … - [विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग](https://newsbulletinlive.com/technical-inspection-of-evms-to-begin-in-dehradun-on-october-23-dm-seeks-cooperation-from-political-parties/):     देहरादून।विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जांच प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है। इसके अंतर्गत मशीनों के … - [मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण](https://newsbulletinlive.com/the-chief-minister-laid-the-foundation-stone-for-and-inaugurated-five-projects-worth-rs-20-55-crore-at-the-hemwati-nandan-bahuguna-uttarakhand-medical-education-university-campus-in-selakui/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास तथा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। … - [कुंजापुरी मेले में मंत्री सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच तीखी नोकझोंक, लाइव सिंगिंग पर उठाए सवाल](https://newsbulletinlive.com/heated-exchange-between-minister-subodh-uniyal-and-daler-mehndi-at-kunjapuri-fair-questions-raised-over-live-singing/): नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल तथा पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच मंच पर तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले की सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान दो गानों के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक की प्रस्तुति … - [​महानवमी के पावन अवसर पर देहरादून साइकिलिंग क्लब का संदेश: "ड्रग फ्री देहरादून" जागरूकता साइकिल राइड का आयोजन](https://newsbulletinlive.com/a-message-from-the-dehradun-cycling-club-on-the-auspicious-occasion-of-mahanavami-organizing-a-drug-free-dehradun-awareness-cycling-ride/): महानवमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर देहरादून साइकिलिंग क्लब द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और शहर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक साइकिल जागरूकता राइड का सफल आयोजन किया गया। ​यह जागरूकता राइड सुबह 5:00 बजे बल्लूपुर से प्रारंभ हुई। राइडर्स बल्लूपुर से रवाना होकर पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, नंदा की चौकी, कोटड़ा सन्तोर, फुलसैनी, आमवाला, धौलास होते हुए अपने अंतिम पड़ाव चौकी धौलास पहुंचे, जहाँ राइड का समापन हुआ। ​इस राइड का सफल नेतृत्व क्लब के उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह और मार्केटिंग प्रमुख रिकी गोस्वामी ने किया। ​जागरूकता राइड के दौरान क्लब के उपाध्यक्ष … - [विरोध के बीच सिक्किम पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम, आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ](https://newsbulletinlive.com/dushyant-kumar-gautam-arrives-in-sikkim-amid-protests-to-be-sworn-in-as-governor-today/): गंगटोक/देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सिक्किम के राज्यपाल-नामित दुष्यंत कुमार गौतम रविवार को गंगटोक पहुंच गए। वह 19 अक्टूबर 2026 को गंगटोक स्थित लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड के साथ ही सिक्किम में भी राजनीतिक विरोध देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में सीबीआई जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग उठाई है। दुष्यंत कुमार गौतम के बुरटुक हेलीपैड पहुंचने पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, राज्य … - [उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ](https://newsbulletinlive.com/dr-dhal-singh-bisen-has-become-the-new-governor-of-uttarakhand-the-chief-justice-of-the-nainital-high-court-administered-the-oath/): देहरादून: उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय व राज्य स्तरीय जनप्रतिनिधि डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने 19 अक्टूबर को देहरादून स्थित लोकभवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इससे पहले रविवार शाम डॉ. बिसेन देहरादून पहुंचे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया। लोकभवन पहुंचने पर राज्यपाल सचिव … - [ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में FIR, सचिव विनय शंकर पांडे ने निवेश के आंकड़ों पर दी सफाई](https://newsbulletinlive.com/fir-filed-over-the-spread-of-misleading-news-regarding-the-global-investors-summit-secretary-vinay-shankar-pandey-provides-clarification-on-investment-figures/): देहरादून। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और अनधिकृत सामग्री के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना राजपुर में एक सोशल मीडिया अकाउंट संचालक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने प्रदेश में निवेश की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि निवेश से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक हैं और परियोजनाओं का विवरण सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत पुलिस के अनुसार, अपर निदेशक स्तर के अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने शिकायत … - [देहरादून: मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, पैसों से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी; आरोपी गिरफ्तार](https://newsbulletinlive.com/dehradun-mobile-phone-stolen-rs-1-50-lakh-siphoned-off-from-bank-account-accused-arrested-after-using-the-money-to-buy-an-r15-bike-and-jewellery/): देहरादून। राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से ऑनलाइन रकम निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उसमें मौजूद बैंकिंग एप का इस्तेमाल कर करीब 1.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस रकम से यामाहा R15 मोटरसाइकिल और ज्वैलरी खरीदी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी का मोबाइल, नकदी, आभूषण और मोटरसाइकिल बरामद की है। मोबाइल चोरी कर खाते से निकाली रकम पुलिस के अनुसार, सहसपुर थाना क्षेत्र के … - [देहरादून: 93 दिन से लापता बीएससी छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान](https://newsbulletinlive.com/dehradun-skeleton-of-bsc-student-missing-for-93-days-found-in-kimadi-forest-identified-through-clothing/): देहरादून। राजधानी देहरादून में करीब तीन महीने से लापता 22 वर्षीय छात्र की तलाश का अंत दर्दनाक खबर के साथ हुआ। किमाड़ी के जंगल में छात्र का कंकाल बरामद किया गया है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मोहम्मद शारिक के रूप में की। छात्र 17 जुलाई 2026 की रात से लापता था। कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। वहीं, परिजनों ने छात्र के साथ रहने वाले दो युवकों पर हत्या का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। 17 जुलाई की रात स्कूटी लेकर निकला था शारिक मोहम्मद शारिक … - [रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में गिरधारी लाल साहू को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका](https://newsbulletinlive.com/setback-for-girdhari-lal-sahu-in-sc-st-act-case-linked-to-rekha-arya-special-court-rejects-his-anticipatory-bail-plea/): देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के बीच एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। देहरादून की विशेष एससी-एसटी अदालत ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले में अदालत ने प्रथम दृष्टया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधान लागू होने की संभावना को ध्यान में रखा। सरकारी आवास पर कथित टिप्पणी का मामला मामले में मंत्री रेखा आर्या की शिकायत के आधार पर देहरादून के कैंट थाने में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ … - [टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सलमान खान के साथ काम करने वालों को दी धमकी](https://newsbulletinlive.com/the-bishnoi-gang-has-claimed-responsibility-for-the-firing-incident-involving-tiger-shroff-and-has-issued-a-threat-to-those-working-with-salman-khan/): मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुए कथित फायरिंग के मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। हालांकि, गैंग के दावे और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि आधिकारिक जांच के आधार पर होना जरूरी है। सोशल मीडिया पोस्ट में दी चेतावनी रिपोर्ट के अनुसार, अनिल पंडित … - [उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारने की तैयारी, जल्द होगा ग्राउंडिंग समारोह](https://newsbulletinlive.com/preparations-underway-to-translate-investments-worth-%e2%82%b924000-crore-into-reality-in-uttarakhand-a-ground-breaking-ceremony-to-be-held-soon/): देहरादून। उत्तराखंड में निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद अब तक प्रदेश में 1.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। अब अगले चरण में 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही निवेश ग्राउंडिंग समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रस्तावित समारोह के … - [चमोली: आज गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे भगवान रुद्रनाथ, ज्वाला माता मंदिर पहुंची उत्सव डोली](https://newsbulletinlive.com/chamoli-lord-rudranath-to-be-enshrined-at-gopinath-temple-today-the-ceremonial-palanquin-utsav-doli-has-reached-jwala-mata-temple/): गोपेश्वर (चमोली)। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल की ओर बढ़ रही है। रविवार को डोली देवलधार गांव स्थित ज्वाला माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। सोमवार सुबह भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां उन्हें शीतकाल के लिए विराजमान किया जाएगा। जाख मंदिर में ग्रामीणों ने की पूजा रविवार सुबह करीब आठ बजे भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली श्रद्धालुओं के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान डोली रामगंगा, पित्रधार, पनार, … - [उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह](https://newsbulletinlive.com/uttarakhands-new-governor-dr-dhal-singh-bisen-will-take-the-oath-today-the-ceremony-will-be-held-at-lok-bhawan/): उत्तराखंड को आज नया राज्यपाल मिलने जा रहा है। नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन देहरादून पहुंच चुके हैं। वह सुबह 11 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत डॉ. ढाल सिंह बिसेन के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की परेड का निरीक्षण … - [अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता; ड्राइवर समेत दो लोग घायल](https://newsbulletinlive.com/mumbai-shots-fired-at-actor-tiger-shroffs-car-actor-has-a-narrow-escape-two-people-including-the-driver-injured/): मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी। हालांकि, फायरिंग के दौरान उनके ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ड्राइवर समेत दो लोग घायल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के … - [पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के शतरंज खिलाड़ियों ने लहराया परचम; महिला टीम बनी चैंपियन, पुरुष टीम रही उपविजेता](https://newsbulletinlive.com/students-showcased-their-skills-in-the-inter-college-chess-competition-held-at-omkarananda-institute-of-management-and-technology-rishikesh/): *राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने होनहार छात्र-छात्राओं को अपने निज आवास पर आमंत्रित कर किया सम्मानित* ऋषिकेश / देहरादून, 18 अक्टूबर 2026: पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अंतर-महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित की है। दिनांक 6 व 7 अक्टूबर 2026 को ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (OMIIT), ऋषिकेश में आयोजित दो-दिवसीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं पुरुष टीम ने भी कड़े मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए उपविजेता का … - [त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी](https://newsbulletinlive.com/food-safety-department-steps-up-action-during-the-festive-season-raids-conducted-at-prominent-cafes-and-restaurants-on-rajpur-road/): खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी -विनय शंकर पांडेय त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उत्तराखंड में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की टीमें लगातार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में रविवार, 18 अक्टूबर को देहरादून के राजपुर रोड स्थित कई कैफे और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। विभाग … - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट](https://newsbulletinlive.com/a-delegation-of-international-film-producers-met-with-chief-minister-shri-pushkar-singh-dhami/): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ (The Beatles) पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग उत्तराखण्ड में किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘क्लोवर’ (CLOVER) नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में की जानी प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील … - [राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधि](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9/): डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, शहीदों के बलिदान और युवाओं की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य स्थापना दिवस के … - [चकराता में अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन, 4 दुकानदारों और 4 वाहन चालकों के चालान; ₹2,000 का जुर्माना व](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81/): आज दिनाँक 17/10/2026* को *कोतवाली चकराता जनपद देहरादून* के क्षेत्रान्तर्गत चकराता बाजार में अतिक्रमण के संबंध में अभियान चलाया गया। चकराता बाजार के मुख्य सड़क व फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान का हिस्सा व किनारा बाहर निकालकर और अनाधिकृत रूप से सड़क पर छोडे गये वाहन द्वारा आम जनमानस को बाधा / यातायात बाधित किया जा रहा था। जिसके परिपेक्ष में चकराता पुलिस द्वारा 04 दुकानदार और 04 वाहन चालाकों के विरुद्ध विधिनुसार क्रमशः 81 उ. पु.अधि. संयोजन शुल्क 2000 रूपये और मोoवा0 अधि0 1988 के अंतर्गत चालानी कार्यवाही तलब माननीय न्यायालय अमल में लायी गयी व समस्त दुकानदारों, आम … - [19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नव नियुक्त मा0 राज्यपाल](https://newsbulletinlive.com/administration-on-alert-regarding-preparations-for-the-swearing-in-ceremony-instructions-issued-to-ensure-all-arrangements-are-completed-on-time/): उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए लाइजन अधिकारियों की तत्काल तैनाती करते हुए उन्हें … - [एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%94/):   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दो स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण और भूखंडों के अनधिकृत विकास पर अंकुश लगाना है। एमडीडीए की ओर से स्पष्ट किया गया है … - [उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM धामी ने किया ऐलान](https://newsbulletinlive.com/public-holiday-in-uttarakhand-on-october-19-for-mahanavami-cm-dhami-makes-the-announcement/): देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति को विशेष सम्मान प्राप्त है। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था, भक्ति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व समाज में महिलाओं के सामर्थ्य और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाता … - [देहरादून रामलीला में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण, भरत श्रीराम को अयोध्या लौटाने पहुंचे चित्रकूट](https://newsbulletinlive.com/in-the-dehradun-ramlila-king-dasharatha-breathed-his-last-while-bharata-arrived-in-chitrakoot-to-bring-lord-rama-back-to-ayodhya/): बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि विगत 157वे वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला कला समिति अपने 158 वे वर्ष में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से श्री रामलीला कला समिति द्वारा आयोजित आज के रामलीला मंचन दिखाया गया कि राम के वियोग में महाराज दशरथ जो की बहुत दुखी थे आज अपने प्राण त्याग देते हैं राजा दशरथ के मरने की खबर जैसे ही अयोध्या नगरी में फैलती है संपूर्ण अयोध्या नगरी में शोक के लहर व्याप्त हो जाती है राजा भरत को महाराज दशरथ के मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही वह … - [देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान](https://newsbulletinlive.com/newly-elected-members-of-the-district-planning-committee-in-dehradun-receive-their-certificates-a-call-is-made-to-accelerate-development-work/): जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध और प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव का मिलाजुला परिणाम* जिला योजना समिति चुनाव में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला। जिला पंचायत एवं नगर निगम (देहरादून)- जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी 10 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों तथा देहरादून नगर निगम … - [भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, पांचवें टी20 में भुवनेश्वर और कुलदीप को मिल सकता है मौका](https://newsbulletinlive.com/india-faces-the-challenge-of-saving-the-series-bhuvneshwar-and-kuldeep-could-get-an-opportunity-in-the-fifth-t20/): बेंगलुरु। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती चार मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। ऐसे में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच खासा अहम है, क्योंकि वेस्टइंडीज के आक्रामक खेल ने उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की कमजोरियों को उजागर किया है। शीर्ष क्रम और मध्य क्रम पर रहेंगी नजरें सीरीज में भारतीय सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन लगातार एक … - [ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पति-पत्नी समेत तीन बच्चों ने गंवाई जान](https://newsbulletinlive.com/five-members-of-the-same-family-die-in-greater-noida-a-husband-wife-and-their-three-children-lose-their-lives/): ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर फूड सेफ्टी विभाग और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार सुबह … - [ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में दिल्ली कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट](https://newsbulletinlive.com/dhruv-rathees-troubles-mount-delhi-court-issues-a-bailable-warrant-in-a-defamation-case/): नई दिल्ली। यूट्यूबर ध्रुव राठी से जुड़े 2018 के मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला उनके ‘BJP IT Cell Part II’ शीर्षक वाले वीडियो से संबंधित है। शिकायतकर्ता विकास संस्कृत्यायन ने आरोप लगाया है कि वीडियो में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे और मानहानिकारक दावे किए गए थे। मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। नोटिस की तामील नहीं होने पर कोर्ट का कदम लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व जिला स्थित साकेत कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल जैन ने यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान अदालत … - [उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टीम ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया, नॉकआउट में बनाई जगह](https://newsbulletinlive.com/uttarakhand-under-19-womens-team-defeated-chandigarh-by-7-wickets-made-place-in-knockout/): देहरादून। उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलीट के नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मुंबई के एमसीए शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बीकेसी में खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने चंडीगढ़ को सात विकेट से शिकस्त दी। पहले गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोका, फिर बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी चंडीगढ़ की टीम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट … - [राज्यपाल गुरमीत सिंह को CM धामी ने दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा](https://newsbulletinlive.com/at-a-ceremony-held-at-the-chief-ministers-residence-best-wishes-were-extended-for-the-future-the-governor-expressed-gratitude-to-the-people-of-the-state/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा प्रोत्साहन और पूर्व सैनिकों के कल्याण में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने अपने अनुभव, अनुशासन और दूरदर्शी सोच से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को नई दिशा दी। युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार, प्रशासन और प्रदेशवासियों … - [देहरादून में दशहरे पर जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, एंट्री रूट में भी बदलाव](https://newsbulletinlive.com/a-181-foot-tall-effigy-of-ravana-will-be-set-ablaze-in-dehradun-on-dussehra-entry-routes-have-also-been-altered/): देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस बार दशहरा पर्व खास होने जा रहा है। ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही 70-70 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बन्नू बिरादरी की दशहरा कमेटी की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 20 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। भव्य लंका के साथ निकलेगी शोभायात्रा दशहरा कमेटी के प्रधान संतोख नागपाल के मुताबिक, इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई बढ़ाकर 181 … - [दून लाइब्रेरी में बाल लेखन कार्यशाला: खेल-खेल में सीखे पहाड़े, बच्चों ने जानी लेखन की बारीकियां](https://newsbulletinlive.com/childrens-writing-workshop-at-doon-library-learning-multiplication-tables-through-play-and-discovering-the-nuances-of-writing/): बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने नृत्य के साथ पहाड़े सीखे, निबंध लेखन की बारीकियां समझीं और कविता, चुटकुले तथा अन्य रचनाएं तैयार कीं। कार्यशाला में करीब 50 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। अल्मोड़ा से प्रकाशित बाल पत्रिका ‘बालप्रहरी’, भारत ज्ञान विज्ञान समिति और किताब कौतिक आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में … - [चमोली में मजदूरी के पैसों को लेकर खूनी संघर्ष, बांस के डंडे से पीटकर मजदूर की हत्या](https://newsbulletinlive.com/violent-clash-in-chamoli-over-unpaid-wages-laborer-beaten-to-death-with-a-bamboo-pole/): चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की जान चली गई। जिलासू तहसील के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूरों के बीच रेत ढुलाई की तय रकम को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक मजदूर ने दूसरे पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण घायल मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेत ढुलाई के भुगतान को लेकर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सेमी गांव में … - [मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी आरोपों की जांच](https://newsbulletinlive.com/sit-constituted-in-the-rekha-arya-case-a-10-member-team-will-investigate-the-allegations/): देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय टीम मामले की विस्तृत जांच करेगी। पुलिस ने शिकायत से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं, मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मंत्री रेखा आर्या ने कैंट थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कथित तौर पर प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेजों पर … - [18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सुबह 6 बजे निरीक्षण पर निकले PWD सचिव](https://newsbulletinlive.com/roads-across-the-state-will-be-made-pothole-free-by-october-18-pwd-secretary-sets-out-for-inspection-at-6-am/): उत्तराखंड की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लक्ष्य के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पंकज कुमार पांडेय शनिवार सुबह छह बजे अधिकारियों के साथ सड़कों का निरीक्षण करने निकले। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुधार और गड्ढा भरान कार्यों की स्थिति परखी। सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाए और कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को आवागमन … - [UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण, जांच के लिए पानी-दाल और सब्जी के नमूने लिए देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई](https://newsbulletinlive.com/inspection-of-the-mess-and-cafeteria-at-upes-university-samples-of-water-lentils-dal-and-vegetables-collected-for-testing-food-safety-department-takes-action-in-dehradun-further-steps-will-be/): विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने शुक्रवार को देहरादून स्थित यूपीईएस (UPES) विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई और पानी, पकी हुई दाल तथा सब्जी के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किए गए। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया … - [देहरादून में पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 10,492 अभ्यर्थी होंगे शामिल 18 अक्टूबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, 25 केंद्रों पर किए गए इंतजाम](https://newsbulletinlive.com/preparations-are-complete-in-dehradun-for-the-recruitment-examination-for-livestock-extension-officers-and-surveyors-10492-candidates-are-set-to-appear-the-examination-will-be-held-on-october-18-in/): पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक भर्ती परीक्षा-2026 के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 18 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 10,492 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पशुधन प्रसार अधिकारी पद की लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8,957 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, सर्वेक्षक पद की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 1,535 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की … - [सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को ₹25 हजार तक का इनाम, ₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज](https://newsbulletinlive.com/a-reward-of-up-to-%e2%82%b925000-for-those-who-help-victims-of-road-accidents-and-cashless-medical-treatment-of-up-to-%e2%82%b91-50-lakh/): सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और उन्हें समय पर उपचार दिलाने के लिए देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन उपचार पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लोगों से सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि दुर्घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना जीवन बचाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत और राह-वीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में विशेषज्ञों … - [मंत्री रेखा आर्या के वायरल प्रकरण पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान; कानून सम्मत व निष्पक्ष कार्रवाई हेतु पुलिस प्रशासन को दिए सख्त निर्देश](https://newsbulletinlive.com/chairperson-of-the-womens-commission-visited-the-hospital-to-check-on-the-condition-of-minister-rekha-arya-who-is-admitted-there-and-inquired-about-her-health-from-the-doctors/):   मंत्री रेखा आर्या के वायरल प्रकरण पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान; कानून सम्मत व निष्पक्ष कार्रवाई हेतु पुलिस प्रशासन को दिए सख्त निर्देश। अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी। मंत्री रेखा आर्य से जुड़े घरेलू हिंसा विवाद के प्रकरण पर राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान; एसएसपी को त्वरित जांच व कड़ी कार्रवाई के निर्देश देहरादून: पारिवारिक विवाद व मानसिक प्रताड़ना से जुड़े वायरल गम्भीर प्रकरण के उपरांत अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की नाजुक स्वास्थ्य स्थिति का संज्ञान लेते … - [उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़कर होंगे 2,000, CM धामी की मंजूरी](https://newsbulletinlive.com/number-of-female-constable-posts-in-uttarakhand-police-to-be-increased-to-2000-cm-dhami-grants-approva/): उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1,474 अतिरिक्त पदों का समायोजन अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से किया जाएगा। यह प्रक्रिया बिना अतिरिक्त वित्तीय भार और कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना प्रस्तावित है। इस निर्णय से वर्तमान में कार्यरत 1,210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल … - [बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जेएस बिष्ट नही रहे शोक जताया।](https://newsbulletinlive.com/former-bktc-chief-executive-officer-js-bisht-has-passed-away-condolences-expressed/): बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया। ज्योर्तिमठ के मूलनिवासी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है। उन्हे श्रद्धा सुमन व्यक्त किये। आज शुक्रवार उनका मियांवाला देहरादून स्थित आवास पर निधन हुआ। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री जगत सिंह बिष्ट वर्ष 2003-04 में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रहे। साधारण कर्मचारी के रूप से मंदिर समिति में सेवारत रहते हुए वह बाद में उपमुख्य कार्याधिकारी तथा मुख्य कार्याधिकारी के पद तक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। … - [रेखा आर्या विवाद में पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI से तैयार; संपत्ति की जांच की मांग](https://newsbulletinlive.com/husband-girdhari-lal-sahu-hits-back-in-the-rekha-arya-controversy-claims-the-audio-was-ai-generated-demands-an-investigation-into-assets/): देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंत्री की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब गिरधारी लाल साहू ने अपना पक्ष रखते हुए संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मंत्री की कथित संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर उठाए सवाल गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में दावा किया कि सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग वास्तविक नहीं … - [उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से बनेगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश](https://newsbulletinlive.com/uttarakhands-skill-development-plan-will-be-formulated-based-on-the-needs-of-industries-chief-secretary-issues-directives/): मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग एवं इंडस्ट्री सहित प्राईवेट प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश का स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार किए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य एवं जनपद स्तर पर कौशल विकास की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों की डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार कर पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदों में रोजगार की संभावनाओं, उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं तथा कौशल की … - [उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़कर होंगे 2,000, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी](https://newsbulletinlive.com/number-of-female-constable-posts-in-uttarakhand-police-to-increase-to-2000-cm-dhami-approves-the-proposal/): देहरादून। उत्तराखंड में महिला पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत महिला आरक्षियों के स्वीकृत पदों की संख्या मौजूदा 526 से बढ़ाकर 2,000 करने की योजना है। इससे पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पहले से कार्यरत महिला कर्मियों के समायोजन का रास्ता साफ होगा। 1,474 अतिरिक्त पदों के समायोजन की तैयारी सरकार की योजना के अनुसार, महिला आरक्षियों के लिए 1,474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों और शाखाओं में स्वीकृत पदों से … - [उत्तराखंड में अग्निवीरों को राहत, दो पूर्व सैनिकों को 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजित करने की मंजूरी](https://newsbulletinlive.com/relief-for-agniveers-in-uttarakhand-approval-granted-to-absorb-two-ex-servicemen-into-the-40th-battalion-of-the-pac/): देहरादून। भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत सेवा देने वाले युवाओं के भविष्य को लेकर उत्तराखंड सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2026 में सेना से सेवामुक्त होने वाले पहले बैच के उत्तराखंड निवासी दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सैन्य सेवा पूरी करने के बाद इन युवाओं को राज्य में आगे भी सेवा करने का अवसर मिलेगा। पीएसी में मिलेगा सेवा का अवसर भारत सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए … - [दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर फिलहाल रोक नहीं, सुप्रीम कोर्ट में 26-27 अक्टूबर को अगली सुनवाई](https://newsbulletinlive.com/no-stay-for-now-on-cjps-tiranga-march-in-delhi-next-hearing-in-the-supreme-court-on-october-26-27/): नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान दिल्ली के मध्य क्षेत्र में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च और इससे जुड़ी कानून-व्यवस्था की चिंताओं पर अदालत अब 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने सभी पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को समझदारी से संभालने की अपेक्षा जताई है। मामले में दायर याचिका में त्योहारों के दौरान कनॉट प्लेस और आसपास के व्यावसायिक इलाकों में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि लगातार गतिविधियां प्रभावित होने … - [उत्तराखंड में 14 हजार से अधिक प्राकृतिक जलस्रोतों की मैपिंग पूरी, संरक्षण और पुनर्जीवन पर जोर](https://newsbulletinlive.com/mapping-of-over-14000-natural-water-sources-completed-in-uttarakhand-focus-placed-on-conservation-and-rejuvenation/): अल्मोड़ा। हिमालयी क्षेत्रों में जल सुरक्षा को मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में उत्तराखंड ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश समेत हिमालयी क्षेत्र के 14 हजार से अधिक प्राकृतिक जलस्रोतों का सूचीकरण पूरा कर लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक जलस्रोतों की पहचान करने के साथ उनके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार करना है। इस संबंध में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की 27वीं बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा, जैव विविधता … - [अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में जांच पूरी, तीनों दोषियों को उम्रकैद; पुलिस ने बताई कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया](https://newsbulletinlive.com/ankita-bhandari-murder-case-investigation-completed-in-88-days-all-three-convicts-sentenced-to-life-imprisonment-police-detail-the-entire-course-of-action-taken/): देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड में चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली में अंकिता के माता-पिता के आंदोलन और उन्हें हिरासत में लिए जाने के घटनाक्रम के बीच उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच, आरोपपत्र और न्यायालय में हुई पैरवी से जुड़ी जानकारी साझा की है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने घटना के बाद महज 88 दिनों में जांच पूरी कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुए थे आरोपी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिजॉर्ट … ## Pages - [Contact](https://newsbulletinlive.com/contact/): 📞 Contact Us – News Bulletin Live We’re here to connect, support, and respond to all your queries. Whether you’re a reader, journalist, or advertiser, we welcome your feedback and communication. 🌐 Website Explore the latest updates and breaking news here:👉 https://newsbulletinlive.com/ 📧 Email Us For general inquiries, submissions, or media-related communication, feel free to reach out:📩 Priyankagiri0606@gmail.com 📱 Call Us Prefer to talk directly? We’re just a call away:📞 7895610178 📍 Office Address Lane No. 13, Shivpuri, Banjarawala, Dehradun, Uttarakhand - [Home](https://newsbulletinlive.com/) - [Privacy Policy](https://newsbulletinlive.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://newsbulletinlive.com. Comments When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media If you upload images … - [Sample Page](https://newsbulletinlive.com/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, and … [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)